धरमजयगढ़ के क्रोंधा में दो अधजले शव मिलने से सनसनी, जमीन विवाद में हत्या की आशंका; फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत क्रोंधा में दो अधजले शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक गांव के निवासी नहीं थे, बल्कि औरामुड़ा (घरघोड़ा) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें से एक मृतक की पहचान मंगलू राम के रूप में होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उनकी जमीन क्रोंधा में है, जबकि वे परिवार सहित औरामुड़ा में रहते थे।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका, घटनास्थल पर मिले खून के छींटे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है और हत्या के बाद शवों को जलाकर पहचान छिपाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास खून के छींटे मिलने की भी चर्चा है, जिससे हत्या के एंगल को और बल मिल रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
SDOP सिद्धांत तिवारी की मौजूदगी में जांच तेज, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड जुटा
घटना की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाल ली। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान, घटना के कारण और आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।
धरमजयगढ़ के खम्हार चौक पर भीषण सड़क हादसा: मोटरसाईकल सवार तीन युवक को कार नें मारी टक्कर




