Latest News

धरमजयगढ़ के खम्हार चौक पर भीषण सड़क हादसा: मोटरसाईकल सवार तीन युवक को कार नें मारी टक्कर

धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हार के खम्हार चौक पर सुबह करीब 7 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बिहामाटी के तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चौक स्थित होटल की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में तीनों घायलों को धरमजयगढ़ किया गया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी इसी चौक पर हो चुका है दर्दनाक हादसा

खम्हार चौक पहले भी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुका है। कुछ महीने पहले इसी स्थान पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें कार चला रही एक युवती की लापरवाही से दुर्घटना घट गया था । लगातार हो रहे हादसों के बाद ग्रामीणों ने चौक पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेत और अन्य सड़क सुरक्षा उपायों की मांग तेज कर दी है। दो

पुरुंगा में अंबुजा सीमेंट की जनसुनवाई की तैयारी तेज, अगस्त-सितंबर में हो सकती है सुनवाई!

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button