धरमजयगढ़ का न्यूज़

अम्बेटिकरा पुल के पास युवक के डूबने की आशंका, पुलिस तैनात, तलाश जारी….

अम्बेटिकरा पुल के पास हुई घटना, क्षेत्र में मची हलचल। धरमजयगढ़ क्षेत्र के अम्बेटिकरा स्थित पुल के पास एक युवक के डूबने की आशंका के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं कर रहें पर घटना स्थल पर यही वीडियो दिखाया जा रहा हैं

तीन युवक पहुंचे थे नदी किनारे, एक लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय तीन युवक नदी के पास मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीन में से एक युवक नदी में कुदा और अचानक लापता हो गया, जिसके बाद उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। लापता युवक को हाटी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस और ग्रामीण कर रहे तलाश, नहीं मिला कोई सुराग

1002647420

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की खोज के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

1002647423

नोट: युवक के संबंध में आधिकारिक जानकारी और पुलिस की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, समाचार को अपडेट किया

1002647425
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button