धरमजयगढ़ का न्यूज़

वीडियो बनाकर अम्बेटिकरा पुल से नदी में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, गोताखोरों की टीम लगातार कर रही तलाश

धरमजयगढ़ क्षेत्र के अम्बेटिकरा पुल के पास नदी में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में कूदने से पहले अपना वीडियो भी बनाया था। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों के बीच इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

तीन युवक पहुंचे थे नदी किनारे, एक के लापता होने से मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय तीन युवक अम्बेटिकरा पुल के पास नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने नदी में किसी कारणवश छलांग लगा दी और कुछ ही देर बाद वह पानी में लापता हो गया। घटना के बाद साथ मौजूद युवकों ने इसकी जानकारी लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

दूसरे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तभी से लगातार खोजबीन की जा रही है। दूसरे दिन भी गोताखोरों की टीम नदी में युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि युवक की खोज के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच भी जारी है।

1002651560

बायसी कॉलोनी में ट्रांसफार्मर पर चोरों का धावा, कीमती सामान और तेल की चोरी से मचा हड़कंप

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button