Latest News

क्रोधा डैम में मिला लापता मोहित राम राठिया का शव, गांव में पसरा मातम

कपड़े मिलने के बाद बढ़ी थी अनहोनी की आशंका, धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कौंधा निवासी लगभग 50 वर्षीय मोहित राम राठिया शनिवार दोपहर से लापता थे। परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो क्रोधा डैम के किनारे उनके कपड़े बरामद हुए। इसके बाद किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गोताखोरों की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

  • सर्च ऑपरेशन में मिला शव, जांच जारी
1000597718

गोताखोरों की टीम ने क्रोधा डैम में तलाश के दौरान मोहित राम राठिया का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button