बिरहोर बस्ती में होगा ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान रहेंगे शामिल।

खलबोरा पहुंचकर बिरहोर समाज के साथ सुनेंगे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीडीह के आश्रित ग्राम खलबोरा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान विशेष रूप से बिरहोर बस्ती पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज के लोगों के साथ कार्यक्रम सुनेंगे।

जिला अध्यक्ष के आगमन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान के आगमन की सूचना से बिरहोर समाज सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री के विचारों को सीधे सुनने और समझने का यह अवसर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा।
जनजातीय समाज से संवाद का भी रहेगा अवसर
कार्यक्रम के दौरान बिरहोर समाज के लोगों से संवाद भी किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवसर पर जनजातीय समाज की समस्याओं, जरूरतों और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। ग्राम पंचायत दर्रीडीह एवं खलबोरा के ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सफलता और जिले के अतिथियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं।




