राहुल गाँधी, सोनिया के खिलाफ FIR दर्ज… जाने मामला

ईडी शिकायत पर केस दर्ज
कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई है जिससे पार्टी के कार्यकर्त्ता इसे लोकतंत्र की हत्या बता रहें है। दरअसल मामला दिल्ली पुलिस ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई एजेंसी की धन शोधन जांच का हिस्सा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने ‘निजी लाभ’ के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास यंग इंडियन के 38-38 प्रतिशत शेयर हैं। कुछ साल पहले इसी मामले में ईडी ने उनसे घंटों पूछताछ की थी। ईडी ने ये आरोप लगाएईडी ने अपने आरोपपत्र में आरोप लगाया था कि कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों द्वारा एक ‘आपराधिक साजिश’ रची गई थी, जिसमें सोनिया गांधी, उनके सांसद पुत्र राहुल गांधी के अलावा दिवंगत कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस तथा दुबे, पित्रोदा और एक निजी कंपनी यंग इंडियन शामिल हैं। इन पर एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों के अधिग्रहण से संबंधित धन शोधन में संलिप्त होने का आरोप है। एजेएल नेशनल हेराल्ड समाचार मंच (समाचार पत्र और वेब पोर्टल) का प्रकाशक है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है।




