धरमजयगढ़ पुलिस ने उदउदा में जुआ फड़ पर मारा छापा, कई बार के प्रयास के बाद मिली सफलता

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम उदउदा में संचालित काट-पत्ती जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल दबिश दी। पुलिस की सुनियोजित घेराबंदी के दौरान पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर मौके से ₹17,650 नगद, 52 पत्ती ताश, जुआ फड़ में प्रयुक्त सामग्री तथा करीब ढाई लाख रुपये कीमत के 8 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। यह कार्रवाई धरमजयगढ़ पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का उदाहरण मानी जा रही है।
अपराधियों को साफ संदेश, जुआ के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज करने के साथ ही धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस दोहरी कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ, सट्टा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान में एएसआई मंजु मिश्रा, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी सहित पूरी पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की जा रही है।
खबर का बड़ा असर, हाथों के सहारे चल रहें व्यक्ति को धरमजयगढ़ जनपद पंचायत CEO ने दिलाई ट्राइसाइकिल…..




