School

आत्मानंद स्कूल के समर कैंप में तीसरे दिन क्ले आर्ट और स्पोकन इंग्लिश गतिविधियों में दिखा बच्चों का उत्साह

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित समर कैंप का तीसरा दिन उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के नए अनुभवों के साथ संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया।

क्ले आर्ट और स्पोकन इंग्लिश में दिखाया हुनर

आज आयोजित सत्र में विद्यार्थियों ने क्ले आर्ट एवं स्पोकन इंग्लिश गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने मिट्टी से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया। वहीं स्पोकन इंग्लिश के माध्यम से विद्यार्थियों ने अंग्रेजी संवाद कौशल को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न रोचक अभ्यास किए। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चले कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया।

प्राचार्य के निर्देशन में पौष्टिक नाश्ता, व्यक्तित्व विकास पर जोर

विद्यालय के प्राचार्य एच. यू. खान के निर्देशन में विद्यार्थियों के लिए पौष्टिक नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्राचार्य खान ने विद्यार्थियों को नई गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और कौशल संवर्धन पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जहां बच्चों को सीखने, सृजन करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

क्यों कुदा अम्बेटिकरा नदी में युवक, उसके साथी नें बताई पूरी सच्चाई… देखे वीडियो…

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button