धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ ब्रेकिंग : पुलिस थाना में डीजल चोरों की जब्त स्कॉर्पियो पर गिरा पेड़, लोग बोले — कुदरत का इंसाफ

धरमजयगढ़ थाना परिसर में खड़ी डीजल चोरो की स्कार्पियो वाहन पर भारी पेड़ गिर गया हैं जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं। बता दे की छाल 112 की कामयाबी से खड़गांव में डीजल चोर गैंग की वाहन दुर्घटनाग्रसत हो गई थी जिसे धरमजयगढ़ पुलिस अपने कब्जे में कर थाना धरमजयगढ़ लें आई। अब तेज आंधी और बारिश ने धरमजयगढ़ में तबाही मचाई। तूफान के दौरान थाना परिसर में खड़ी डीजल चोरी मामले की जब्त स्कॉर्पियो पर अचानक विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज गूंज उठी और थाना परिसर में मौजूद लोंग देखते रह गए ।

*डीजल चोरों की स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त*

 यह वही स्कॉर्पियो वाहन है जिसे हाल ही में डीजल चोरी मामले में पुलिस ने जब्त किया था। तेज हवाओं के कारण पेड़ सीधे वाहन के ऊपर आ गिरा, जिससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया। वाहन के शीशे टूट गए और बॉडी को भारी नुकसान पहुंचा। 

1002612148

*“कुदरत का इंसाफ” कह रहे लोग*

घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। स्थानीय लोग इसे कुदरत का प्रहार बताते नजर आए। सोशल मीडिया में भी मामला तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस प्राकृतिक हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन जब्त वाहन की हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया।

1002613209

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button