धरमजयगढ़ के दिशांत पटेल ने CBSE 10वीं में 95% अंक हासिल किया, धरमजयगढ़ का नाम रौशन…

धरमजयगढ़: प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, और इसे सच कर दिखाया है धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने। दिशांत ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
संस्कार पब्लिक स्कूल का नाम किया रोशन.

दिशांत पटेल रायगढ़ के प्रतिष्ठित संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही उनके घर और स्कूल में खुशी का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर जिला स्तर पर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
ग्राम पंचायत शाहपुर के उप सरपंच गजानंद पटेल एवं लक्ष्मीन पटेल के सुपुत्र दिशांत ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।
भविष्य का लक्ष्य: सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा का सपना
अपनी रुचि और भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए दिशांत ने बताया कि वे आगे चलकर सिविल सर्विस (UPSC) की तैयारी करना चाहते हैं। वे प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहते हैं और देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं।




