धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में भारतमाला सड़क पर मौत का तांडव: 7 बैलों को कुचला, 5 की मौत, सड़क पर बिछीं लाशें, एर्टिगा भी चपेट में

भारतमाला सड़क बनी मौत की सड़क! 7 बैलों को रौंदा, 5 की मौके पर मौत काजूबाड़ी के पास दिल दहला देने वाला हादसा, सड़क पर बिछ गईं बेजुबानों की लाशें

धरमजयगढ़ क्षेत्र के रैरुमा से कुछ दूरी पर भारतमाला सड़क पर एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार काजूबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य बैल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनके पैर टूटने की सूचना है।

1002625216

सड़क पर बिखरी लाशें, जिम्मेदार कौन?

घटना के बाद भारतमाला सड़क पर बैलों की लाशें बिछ गईं। हादसे का मंजर देखकर राहगीरों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना है कि भारतमाला सड़क पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार लगातार हादसों को न्योता दे रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

एर्टिगा वाहन भी चपेट में, बड़ा हादसा टला

1002625212

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है फिलहाल जांच में ही सामने आ सकेगा की हादसा किस वाहन से हुआ हैं ।

1002625705

धरमजयगढ़ ब्रेकिंग : पुलिस थाना में डीजल चोरों की जब्त स्कॉर्पियो पर गिरा पेड़, लोग बोले — कुदरत का इंसाफ

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button