School

एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को, 874 परीक्षार्थी होंगे शामिल, समय पर पहुंचने के निर्देश

धरमजयगढ़ में एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

धरमजयगढ़। भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) एवं आदिवासी समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे आयोजित की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बच्चों को समान शिक्षा का अवसर प्रदान करना, उन्हें आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनके शैक्षणिक, शारीरिक एवं नैतिक विकास को सुनिश्चित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है।

धरमजयगढ़ में 2 परीक्षा केंद्र निर्धारित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में संचालित एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्व में पूर्ण की जा चुकी है। प्रवेश परीक्षा के लिए धरमजयगढ़ में दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 874 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।निर्धारित परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैं—

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), धरमजयगढ़ — 399 परीक्षार्थी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), धरमजयगढ़ — 475 परीक्षार्थी

समय पर पहुंचे छात्र

प्रशासन द्वारा अभिभावकों को पूर्व में सूचना प्रदान की जा चुकी है। सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि छात्र परीक्षा दिवस पर प्रातः 9:00 बजे से पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज

परीक्षार्थियों को दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड अथवा विद्यार्थी परिचय पत्र एवं प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभिभावक निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

श्रवण कुमार पटेल — 9993404331

सौरभ अवस्थी — 9005151974

प्रशासन ने सभी अभिभावकों से समय का विशेष ध्यान रखने एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!