धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ मस्जिदपारा में महिला की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

धरमजयगढ़ के मस्जिदपारा में एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राजकुमारी चौहान के रूप में की जा रही है। शव घर के पास झाड़ियों में मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों में हत्या की आशंका, पति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

1002970635

आसपास के लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार, बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद होने की चर्चा है। कुछ स्थानीय लोग मृतका के पति मोहब्बत चौहान के शराब के नशे में रहने और उसके आपराधिक प्रवृत्ति का होने का दावा कर रहे हैं। इसी आधार पर क्षेत्र में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

धरमजयगढ़ पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की है।

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button