Crime

पुलिस वालों के घर ही करूंगा चोरी, बदला लेने 15 साल से पुलिसवालों के यहां करता रहा चोरी

पुलिसवालों से ‘बदले’ की कसम! 15 साल से सिर्फ पुलिसकर्मियों के घरों में ही करता था चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी करतूतें सुनकर खुद पुलिस महकमा भी हैरान रह गया। आरोपी आम लोगों को नहीं, बल्कि सिर्फ पुलिसकर्मियों के घरों को ही निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपेश (निवासी अलीराजपुर) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोरी और नकबजनी के 16 मामले दर्ज हैं।

*सिर्फ पुलिस वालों के घर ही क्यों?*

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब 15 साल पहले अलीराजपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा उसकी पिटाई की गई थी। तभी से उसने “पुलिसवालों के घर में ही चोरी करने” की कसम खा ली थी और बदले की भावना से वारदातों को अंजाम देता रहा।

*फेरीवाला बनकर करता था रेकी*

दीपेश बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। जिस जिले में चोरी करनी होती, वहां की पुलिस लाइन में फेरीवाला या सब्जी विक्रेता बनकर दिनभर घूमता और सूने मकानों की रेकी करता था। आधी रात को मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाता था।

*यह मामला न केवल पुलिस विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण था, बल्कि यह भी दिखाता है कि बदले की भावना किस तरह अपराध का रूप ले सकती है।*

*तीन जिलों में चला सर्च ऑपरेशन*

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लगातार दबिश दी। आरोपी बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा।कई हफ्तों की मेहनत और साइबर इनपुट के आधार पर सूचना मिली कि आरोपी बुरहानपुर की ओर जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की।छत से कूदकर भागने की कोशिश, घायलपुलिस को देखकर आरोपी ने एक मकान में खुद को घिरा पाया तो छत से छलांग लगा दी। इस दौरान उसका एक हाथ और एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे खंडवा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!