60,326 नग, वजन 2,877 किलोग्राम तथा तैयार अफीम 3.02 किलोग्राम की जप्ती, कुल जप्त माल का वर्तमान मूल्य 2 करोड 5 लाख 10 हजार रूपये

मुखबिर सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तमनार पुलिस को 19-20 मार्च की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे अवैध अफीम की खेती की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर ANTF और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से रेड की कार्रवाई की।
खेत में मिला भारी मात्रा में अफीम
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ति फरार हो गए, जबकि मार्शल संगा (40 वर्ष, झारखंड निवासी) को मौके से पकड़ा गया। जांच में दो खेतों में 60,326 अफीम पौधे (2877 किलो) पाए गए। एफएसएल टीम ने पुष्टि की कि यह अफीम की फसल है।
घर से भी अफीम बरामद
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि निकाली गई अफीम घर में छिपाकर रखी गई है। पुलिस ने उसके आमाघाट स्थित निवास से 3.02 किलो अफीम (कीमत करीब 15.10 लाख रुपये) बरामद की।
कुल जब्ती और कानूनी कार्रवाई
मामले में कुल जब्ती:अफीम पौधे: 60,326 नग (कीमत ~1.90 करोड़)अफीम: 3.02 किलो (कीमत ~15.10 लाख)👉 कुल कीमत: 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपयेआरोपी मार्शल संगा सहित इमानवेल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(B), 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस फरार आरोपियों इमानवेल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




