Crime

धरमजयगढ़ के खम्हार ग्रामीण बैंक का ताला टूटा, चोरी की आशंका से मचा हड़कंप – पुलिस जांच में जुटी

बैंक का ताला टूटा मिलने से फैली सनसनी,धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम खम्हार स्थित ग्रामीण बैंक

धरमजयगढ़ के खम्हार ग्रामीण बैंक में ताला टूटा, चोरी की आशंका से मचा हड़कंप – पुलिस जांच में जुटी, शाखा में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक का मुख्य ताला टूटा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने बैंक परिसर की स्थिति संदिग्ध देखकर तुरंत इसकी सूचना बैंक कर्मचारियों और पुलिस को दी।

चोरी की आशंका, पुलिस को सुचना

मिलते घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी गई हैं। ताला टूटे होने के कारण बैंक में चोरी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बैंक के अंदर रखे सामान और दस्तावेजों की जांच करनें के बाद ही कुल नुकसान का आकलन लगाया जा सकेगा। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई नकदी या अन्य सामान गायब तो नहीं है।

बैंक प्रबंधन कर रहा नुकसान का आकलन

बैंक प्रबंधन द्वारा शाखा के नकदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी हुई है या सिर्फ ताला तोड़ने की कोशिश की गई है। नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही सामने आएगा।

1002079459

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद तत्काल पुलिस को सुचना दिया गया हैं जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी प्रकिया शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। वही जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!