Local News
Trending

22 दिसंबर को यहां के ग्रामीण करेंगे चक्काजाम, परेशानी कों लेकर सौंपा ज्ञापन

1001430146

धरमजयगढ़ :- उरगा से धनबाद हो रही भारतमाला परियोजना के अंतर्गत मार्ग निर्माण में धरमजयगढ़ ब्लॉक के तेजपुर गांव के बस स्टैंड के पास ओवर ब्रिज या आनेजाने के लिए किसी भी तरह परियोजना द्वारा रास्ता नहीं दिया गया है जिससे ग्राम पंचायत सोहनपुर, ढ़ोढागांव, राजकोट, सोखामुड़ा के करीब 17 आश्रित ग्रामों के निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।बतादे कि तेजपुर बस स्टैंड के पास से ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत मार्ग बना हुआ है जो की चार पंचायतों के करीब 17 गांव का आवागमन के लिए एकमात्र रास्ता है इसी मार्ग से होकर ग्रामीण पढ़ाई से लेकर अपने दैनिक जीवन का कार्य के लिए गुजरते है परन्तु भारतमाला परियोजना के अंतर्गत जो मार्ग का निर्माण हो रहा है उसमें तेजपुर के पास मार्ग का खोदाई कर दिया गया है जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या आ रही है । रास्ता के अवरुद्ध होने की वजह से 9 दिसंबर को ग्रामीणों द्वारा धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी के ऑफिस पहुंचकर 22 दिसंबर को तेजपुर बस स्टैंड के पास चक्काजाम करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!