Latest News

होली को लेकर धरमजयगढ़ थाना में बैठक, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र।

धरमजयगढ़। होली पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक तहसीलदार हितेश साहू, sdop सिद्धांत सिद्धांत तिवारी व थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव द्वारा लिया गया । बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार हितेश साहू नें बताया की होली शांतिप्रिय त्यौहार हैं इसे शांति से मानाने लोगों कों प्रेरित करें। SDOP सिद्धांत तिवारी ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने एवं किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। वही थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव नें भी कहा की होली में कोई विवादित स्थिति पैदा ना हो इसके लिए कानून व्यवस्था की चप्पे चप्पे पर पैनी नज़र रहेगी।

1001974638

👉 1. बैठक का आयोजन

होली त्योहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बैठक में 40-50 की संख्या में नागरिक मौजूद थे

👉 2. प्रशासन की अपील

SDOP सिद्धांत तिवारी ने उपस्थित नागरिकों से होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से दूर रहें।

👉 3. नागरिकों ने रखी अपनी राय

बैठक में मौजूद नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तथा पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने संबंधी सुझाव प्रशासन के सामने रखे।

1001974639

👉 4. नशे से दूर रहने की सलाह

पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों में शामिल न होने की अपील की। साथ ही बताया गया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👉 5. शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

👉 6. सौहार्दपूर्ण माहौल का संदेश

बैठक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व को शांति, सुरक्षा और आपसी सद्भाव के साथ मनाना रहा, जिस पर सभी उपस्थित लोगों ने सहमति जताई।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!