हाथी के हमले में महिला घायल, जंगल से लौट रहे ग्रामीणों पर अचानक हमला

धरमजयगढ़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी मिल रहा कि ओंगना गांव में सोमवार शाम करीब 3 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से लौट रहे ग्रामीणों के एक समूह पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार 4-5 लोग जंगल से लकड़ी व अन्य दैनिक उपयोग की चीजें लेकर वापस आ रहे थे, तभी अचानक हाथी सामने आ गया और हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

महिला हुई घायल
इस हमले में भारती यादव नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले में उनके चेहरे पर चोट आई है। साथ मौजूद अन्य ग्रामीणों को भी चोट आई है और किसी तरह स्थिति को संभालते हुए घायल मौके से सुरक्षित बाहर निकल पाए ।

अस्पताल में इलाज जारी, क्षेत्र में दहशत
घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।




