धरमजयगढ़ का न्यूज़

सिसरिंगा मां बंजारी मंदिर में युवा मोर्चा का आयोजन, पूजा-अर्चना के साथ भगवा ध्वज स्थापना

धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाकारुमा मंडल स्थित सिसरिंगा मां बंजारी मंदिर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। पहाड़ पर भगवा ध्वज स्थापित कर धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण कर भक्तिमय वातावरण बनाया गया।

1002134251

जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समय अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद जानू सिदार, बाकारुमा मंडल के सक्रिय युवा कार्यकर्ता लक्ष्मण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मनीष राठिया,गुलशन जायसवाल, रजत यादव, शिवा पांडेय, बूटी कुम्हार, विकास साहनी एवं ऋतिक रुद्र सहित धरमजयगढ़ एवं बाकारुमा मंडल के अनेक युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं ने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सेवा भावना का परिचय देते हुए व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। इस तरह के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम ने न केवल आस्था को मजबूत किया बल्कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन की मजबूती को भी दर्शाया।

1002135371
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!