Latest News

सिविल अस्पताल का जीवन दीप समिति ने किया निरक्षण…

आज दिनांक 10/12/2025 को जीवन दीप समिति सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ के सदस्य गण द्वारा शाम को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिसकी सूचना दोपहर को सिविल अस्पताल के कर्मचारी को दे दिया गया है और शाम को निरीक्षण के दौरान रहने को कहा गया था अनुपस्थित पाए जाने पर पुनः फोन कर आने का निवेदन किया गया पर अनुपस्थित रहे जो अनुचित है। प्रसूति विभाग में भर्ती मरीजों को बिस्तर पर बिछाने के लिए चद्दर नहीं दिया गया और तकिया भी नहीं दिया गया है

वार्ड के बगल में बने बाथरूम के प्रवेश द्वार गंदगी पाई गई है जिसकी सफाई नियमित रूप से होना चाहिए चिरायु पोषण केंद्र का शौचालय जाम है जिसे सुधारा जाना जरूरी है एवं रसोई की खिड़की में जाली लगाया जाना जरूरी है अतः उपरोक्त सुझाव को प्राथमिकता पूर्वक किया जावे | जेडीएस के सदस्यों द्वारा यह भी कहा गया स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे यह प्रयास करेंगे ||जीवनदीप समिति के नटवर अग्रवाल,रमेश चैनानी, कौशल्या देवी ठाकुर,अमरनाथ वर्मा, एवं हरि यादव, उपस्थित रहे

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!