धरमजयगढ़ का न्यूज़

सावधान: धरमजयगढ़ में पत्रकारों और नेताओं के व्हाट्सएप अकाउंट हो रहे हैक…जनता से की जा रही अपील….

धरमजयगढ़ क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों और जन प्रतिनिधियों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है।

धरमजयगढ़। साइबर अपराधियों के हौसले इन दिनों इतने बुलंद हैं कि अब वे समाज के जागरूक स्तंभों और जन प्रतिनिधियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला धरमजयगढ़ से सामने आया है, जहाँ एक पत्रकार और आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी का व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर हैक होने की खबर है। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पीड़ितों ने सार्वजनिक रूप से सूचना जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।​

सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष का नंबर निशाने पर​

सर्व आदिवासी समाज (धरमजयगढ़) के अध्यक्ष महेन्द्र सिदार ने जानकारी दी है कि उनका मोबाइल नंबर (6260811924) संभवतः हैक हो गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई लोगों से फीडबैक मिला है कि उनके नंबर का गलत उपयोग किया जा रहा हैं, जबकि उन्होंने उन व्यक्तियों से कोई संपर्क नहीं किया था।​ सिदार ने अपील करते हुए कहा, “यदि इस नंबर से कोई पैसे की मांग करे या संदिग्ध मैसेज भेजे, तो उसे पूरी तरह अनदेखा करें। स्थिति सामान्य होने तक इस नंबर पर भरोसा न करें।

1002215606

“​संपादक नारायण बाईन का व्हाट्सएप भी हुआ शिकार

‘जोहार छत्तीसगढ़’ के संपादक नारायण बाईन का मोबाइल नंबर (7489419194) भी अज्ञात हैकर्स के नियंत्रण में चला गया है। हैकर्स द्वारा उनके व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर ठगी किए जाने की प्रबल आशंका बनी हुई है। उन्होंने जनहित में संदेश जारी कर कहा है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी लिंक या पैसे की डिमांड पर कोई प्रतिक्रिया न दें।​

Screenshot 2026 04 03 20 06 28 28 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

क्यों हो रही है इतनी हैकिंग?​

विशेषज्ञों के अनुसार, हैकर्स अक्सर फिशिंग लिंक या ओटीपी (OTP) के जरिए व्हाट्सएप का एक्सेस हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे उस व्यक्ति की प्रतिष्ठा का लाभ उठाकर उसके संपर्क सूची (Contacts) में शामिल लोगों से इमरजेंसी बताकर पैसों की मांग करते हैं। धरमजयगढ़ में एक साथ दो प्रमुख चेहरों को निशाना बनाना किसी संगठित साइबर गिरोह की ओर इशारा कर रहा है।

​इन बातों का रखें विशेष ध्यान:​सत्यापन करें: यदि आपके किसी परिचित के नंबर से अचानक पैसे मांगे जाएं, तो पहले उन्हें दूसरे माध्यम से कॉल कर पुष्टि जरूर करें।​

लिंक पर न करें क्लिक: व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी संदिग्ध उपहार या लॉटरी के लालच वाले लिंक को न खोलें।​

साइबर सेल को दें सूचना: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को दें।​

परीक्षा के नाम खुलेआम वसूली और नकल का खेल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button