Latest News

संयुक्त शिक्षक संघ पर धरमजयगढ़ के लगभग 350+ शिक्षकों का भरोषा, संघ परिवार ने किया आभार व्यक्त

संयुक्त शिक्षक संघ परिवार और संघ के अध्यक्ष रामचरण साहू ने धरमजयगढ़ के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है जिसमें कुल शिक्षकों की संख्या में से जितने भी शिक्षक संघ पर भरोषा जताये है उन्हें भरोषा जताने के लिए धन्यवाद किया है एवं उनका आशा है की जो भी शिक्षक बचें है वह भी संघ के कार्यशैली कों लेकर जल्द संघ पर भरोषा करेंगे। बता दे की हमारे ब्लॉक के समस्त सहायक शिक्षक साथी विशेष जिनकी संख्या इस धरमजयगढ़ ब्लॉक में लगभग 430 के आसपास है। 84 सहायक शिक्षक/ प्रधान पाठक साथी ही फेडरेशन की चुनावी प्रक्रिया एवं अन्य सक्रिय गतिविधि में भाग लिए। बाकी लगभग 350+ साथीयों ने पूर्व आन्दोलनों की तरह संयुक्त शिक्षक संघ में साथ, सहयोग,भरोसा और आस्था दिखाया है। जबकि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला शिक्षक और व्याख्याता इनका संख्या भी 900 के आसपास है ये भी पूर्व से आज भी संयुक्त शिक्षक संघ में भरोसा करते है और जुड़े रहे है।।

वही संघ के अध्यक्ष रामचरण साहू ने बताया की संघ की कोशिश होगी की शिक्षकों के हर समस्या का अपने स्तर से निदान हो। और ऐसी समस्या जो ब्लॉक स्तरीय नहीं है उन्हें उचित माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सक्षम अधिकारी तक पहुंचाने का हमेशा प्रयास रहेगा।

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

style=
Back to top button
error: Content is protected !!