धरमजयगढ़ का न्यूज़

शशि पटेल को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष

धरमजयगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा में शशि पटेल को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय उनके पिछले कार्यकाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए लिया गया है। शशि पटेल इससे पहले युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

1002119527


उनके नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने क्षेत्र में लगातार सक्रियता बनाए रखी और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जोड़ा। यही कारण रहा कि उन्हें पहली बार जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया, जिसमें उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए संगठन को नई दिशा दी।

जनपद से जिला तक मजबूत नेतृत्व, दोबारा मिला भरोसा


जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए ही शशि पटेल को धरमजयगढ़ जनपद उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिली, जो उनके बढ़ते प्रभाव और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने इस पद पर रहते हुए भी संगठन और क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

1002121069


उनके सफल कार्यकाल और निरंतर बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए संगठन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर

धरमजयगढ़ में हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य रैली, सैकड़ों भक्तों में दिखा उत्साह

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!