विजयनगर का राशन दुकान निलंबित, राशन दुकान चलाने के इच्छुक 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन…

विजयनगर क्षेत्र में संचालित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान को प्रशासन ने अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपभोक्ताओं द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं कि दुकान में राशन वितरण में गड़बड़ी, निर्धारित मात्रा से कम अनाज देना तथा समय पर दुकान नहीं खोलना जैसी समस्याएं सामने आ रही थीं।
खाद्य निरीक्षक नें किया जांच
अनियमितता की जांच खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान द्वारा किया गया, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दुकान का संचालन निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि तक अस्थायी व्यवस्था के तहत आसपास की अन्य उचित मूल्य दुकानों से हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही हैं ।

*विजयनगर की उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु निविदा जारी*
विजयनगर क्षेत्र की उचित मूल्य राशन दुकान के संचालन के लिए खाद्य विभाग द्वारा नई इस्तीहार जारी कर दी गई है। पूर्व संचालक का कार्यकाल समाप्त होने तथा प्रशासनिक कारणों से दुकान का संचालन रिक्त होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक स्वयं सहायता समूह, सहकारी समिति एवं पात्र आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी गई हैं आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा पात्रता शर्तें विभागीय कार्यालय में उपलब्ध कराई गई हैं।अधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाएगी। पात्र आवेदकों की जांच के बाद नियमों के अनुरूप चयन समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा। प्राथमिकता स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों एवं योग्य समितियों को दिए जाने की संभावना है।विभाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। चयनित संस्था/व्यक्ति को शासन द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार राशन वितरण करना होगा तथा नियमित निरीक्षण के अधीन रहना पड़ेगा।




