Latest News

लैलूंगा के मुड़ागांव में भी अवैध अफीम खेती पकड़ी गई, अफीम की खेती पर प्रशासन की तीसरी बड़ी कार्रवाई, ड्रोन सर्वे से पूरे जिले में निगरानी तेज

ड्रोन सर्वे में बड़ी कामयाबी, अवैध अफ़ीम खेती का भंडाफोड़

रायगढ़, 23 मार्च 2026। जिले में अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ड्रोन सर्वे अभियान में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव में ड्रोन निगरानी के दौरान अवैध अफ़ीम खेती का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच के दौरान किसान साध राम नाथ के खेत में करीब 11×22 वर्ग फीट क्षेत्र में अफ़ीम की अवैध खेती पाई गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी फसल को जब्त कर लिया।प्रशासन द्वारा जिलेभर में आधुनिक तकनीक के जरिए सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पा रहा है।

1002134183

दो आरोपी गिरफ्तार, साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश नाकाम

कार्रवाई के दौरान ग्राम के ही एक अन्य आरोपी अभिमन्यु नागवंशी के घर में अफ़ीम की सूखी फसल रखे होने की जानकारी मिली। टीम के पहुंचते ही आरोपी द्वारा साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उसे विफल कर दिया और फसल को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

1002134186

रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड लैलूंगा के मुड़ागांव में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है, जहां निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, साथ ही अन्य संभावित कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। जिले के सभी विकासखंडों में ड्रोन के माध्यम से सघन सर्वे किया जा रहा है, जिससे अवैध खेती और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव में तानसिंह नागवंशी से पूछताछ में लगभग 5 डिसमिल क्षेत्र में संदिग्ध फसल की खेती किए जाने की बात सामने आई है। उसके घर से पेड़, पत्तियां एवं तने के सूखे अवशेष प्रशासनिक टीम ने बरामद कर जब्त किए हैं। जब्त नमूनों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर फसल के प्रकार की पुष्टि की जाएगी। पुष्टि होने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।ड्रोन के माध्यम से सर्वे की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

1002134266
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!