लिप्ति मे CGPF पासबुक संधारण का शिविर का आयोजन

छग संयुक्त शिक्षक संघ लंबे समय से सीजीपीएफ पासबुक संधारण की मांग उठा रहा था। शिक्षकों के भविष्य निधि खातों में जमा राशि का सुव्यवस्थित संधारण अब और व्यवस्थित होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की लगातार पहल का बड़ा परिणाम सामने आया है।

आज 13 दिसंबर शनिवार को विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस आर सिदार के आदेशानुसार शाखा प्रभारी – सी एल शुक्ला एवं नरेश यादव के द्वारा संकुल लिप्ति मे CGPF पासबुक संधारण का शिविर आयोजित किया गया। आज के शिविर मे 175 से अधिक शिक्षक साथियों को प्रत्यक्षरूप से लाभ मिला। इस कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई धरमजयगढ़ के अध्यक्ष रामचरण साहू एवं पदाधिकारी गंगाराम भगत की उपस्थिति के साथ ही रामबिलास भगत- सीएसी -ठाकुर पोड़ी, प्रेम सागर यादव सीएसी- लिप्ती, अनिल धिरही सीएसी- पाराघाटी , दुष्यंत ठाकुर सीएसी बैरागी,संजय पटेल, टी डी चंद्रा निर्मल खुंटे -मा शा लिप्ती,बंश बहादुर टांडिया -लिप्ती, देवेंद्र यादव का भी सहयोग विशेष रहा। बता दें की cgpf पासबुक संधारण कैम्प का आयोजन लगातर धरमजयगढ़ विकासखंड के अलग-अलग जगहों पर किया जा रहा है इससे पहले शिविर का आयोजन कापू में किया गया था उस शिविर मे लगभग 160 शिक्षक साथी को लाभ मिला इन सभी लगातार हो रहें शिविरो में शिक्षक संघ एवं संघ अध्यक्ष रामचरण साहू का योगदान देखने कों मिल रहा है। शिविर में शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं, जैसे सेवा पुस्तिका और पासबुक का अपडेटेशन, क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान, एरियर, अवकाश रिकॉर्ड, पेंशन संबंधी प्रकरणों और अन्य लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाता है, जिससे शिक्षकों को राहत मिले और उनके सेवा अभिलेख व्यवस्थित हों।





