धरमजयगढ़ का न्यूज़
Trending

रात 10 बजे बैंक के बाहर खड़े हैं किसान.. बैंक प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा झेल रहें धरमजयगढ़ के किसान….?

धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक धरमजयगढ़ में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी बैंक के बाहर सुबह से लगी किसानों की लंबी कतार

धरमजयगढ़। धान बोनस की राशि खातों में आने के बाद अपेक्स बैंक धरमजयगढ़ के बाहर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही सैकड़ों किसान बैंक पहुंच गए और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मिल रही जानकारी के अनुसार करीब 600 किसान दिन भर में बैंक पहुंचे और रात 10 बजे तक 400 का ही काम हो पाया, बाकी किसानों को देर रात तक इंतजार करना पड़ रहा है ।

1001999597

सुबह 8 बजे से बैंक के बाहर डटे रहे किसान

कई किसान सुबह 8 बजे से ही बैंक पहुंच गए थे। लंबी कतार और धीमी प्रक्रिया के कारण किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली।

बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, बैंक प्रबंधन पर आरोप

किसानों का आरोप है कि बैंक में बिजली व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने और वैकल्पिक व्यवस्था (बैकअप) मजबूत नहीं होने के कारण बार-बार काम बाधित हुआ। बिजली कटौती के दौरान बैंकिंग कार्य पूरी तरह रुक गया, जिससे भीड़ लगातार बढ़ती गई। किसानों ने बैंक प्रबंधन की तैयारी पर सवाल उठाए हैं। बिजली जाने के साथ-साथ सर्वर बार-बार डाउन होने से कार्य बेहद धीमी गति से चलता रहा। रात 10 बजे तक भी सैकड़ों किसान बैंक के बाहर मौजूद रहे।

देर रात 12–1 बजे तक काम चलने की संभावना

स्थल पर हालात के अनुसार सभी किसानों का कार्य पूरा करने के लिए देर रात 1 से 2 बजे तक का समय लग सकता हैं और अनुमान जताया गया कि काम आधी रात के बाद तक चल सकता है।

1001999590

बोनस राशि निकालकर किसान करेंगे कर्ज भुगतान

किसानों ने बताया कि धान बोनस मिलने के बाद वे खेती के लिए लिए गए ऋण का भुगतान करने और आगामी कृषि कार्यों के लिए राशि निकालने बैंक पहुंचे हैं, लेकिन अव्यवस्था के कारण उन्हें पूरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!