मुखबिर से सुचना के बाद कुमा में सर्च के दौरान लकड़ी जब्त, वन विभाग की कार्यशैली पर उठ रहा सवाल

आखिर कहा से आया इतनी मात्रा में लकड़ी
बोरों रेंज अंतर्गत कुमा क्षेत्र के जंगलों में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई एवं लकड़ी की चिराई किए जाने का मामला सामने आया है। जंगल क्षेत्र में चल रही इस गतिविधि से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। कुमा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी का चिराई (कटिंग) कर तैयार किया जा रहा था। जिसकी खबर मुखबिर द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों कों दी गई जिसके बाद वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ में कुमा क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त कर कार्रवाई की है।
वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि जब्त लकड़ी बिना वैध अनुमति के काटी गई प्रतीत हो रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही लकड़ी तस्करों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जंगल के अंदर चोरी-छिपे लकड़ी तैयार कर उसे बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

*कहा थे वनरक्षक*
बोरों रेंज अंतर्गत कुमा क्षेत्र के जंगलों में अवैध रूप से लकड़ी की कटाई और चिराई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। वही इसमें वनरक्षक की लापरवाही साफ साफ दिखाई पड़ रही हैं क्यूंकि वनरक्षक के होते हुए भी खुलेआम पेड़ों की कटाई कर लकड़ी की चिराई की जा रही थी। अगर यह सच नहीं तो वनरक्षक यह जानकारी मिडिया कों मुहैया करवाए की आखिर लकड़ी यहां आई कहा से और कैसे…?

*क्या होंगी कार्यवाही…?*
पूरे मामले में लकड़ी की जप्ती कर ली गई हैं वही बताया जा रहा हैं की इसमे संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई हैं जिसमें एक व्यक्ति का नाम गुरुचरण राठिया बताया जा रहा। अब देखना यह हैं की संलिप्त व्यक्ति पर तो कार्यवाही हो जाएगी पर उस क्षेत्र में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों पर क्या कार्यवाही होंगी क्युकी यह उनकी ही लापरवाही का नतीजा हैं की लकड़ी की चिराई हुई और उक्त स्थल पर लकड़ी जप्त हुई अगर कर्मचारी अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार होते तब यह घटना नहीं घटित होती। सुचना मुखबिर द्वारा दिया गया हैं विभाग के कर्मचारी कों इसकी जानकारी ही नहीं थी कैसे…? क्या उनकी मिलीभगत तो नहीं…?

*वन परिक्षेत्र अधिकारी नें बताया*
इस सम्बंध में बोरों रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी से बात की गई तब उन्होंने बताया लकड़ी जप्त कर ली गई हैं और इसमें आगे की कार्यवाही जारी हैं





