Latest News

भारत ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप 2026 , न्यूज़ीलैंड को हराया

India national cricket team ने फाइनल मुकाबले में New Zealand national cricket team को हराकर ICC Men’s T20 World Cup का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड के सामने बड़ा लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 159 रन पर ऑल आउट होकर करारी शिकस्त झेलने को मिली। हालांकि उन्होंने जीत के लिए भरपूर प्रयास किया पर आज उनकी किस्मत नें उनका साथ नहीं दिया।

*भारत की दमदार बल्लेबाजी*

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जिसमें संजू सैमसन 89 रन 46 गेंदों पर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (5 चौके, 8 छक्के),इशान किशन 54 रन 25 गेंद में आक्रामक अर्धशतक, अभिषेक शर्मा 52 रन 21 गेंद में पावरप्ले में तूफानी शुरुआत, शिवम दुबे 26 रन 8 गेंदों पर योगदान दिया। आखिरी टीम के शीर्ष बल्लेबाजों ने तेज बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। भारत की ओर से कई बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

1002035699

* न्यूजीलैंड की पारी और भारत की गेंदबाजी*

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम पर शुरुआत से ही दबाव रहा। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। न्यूजीलैंड की ओर से कुछ बल्लेबाजों ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

* ऐतिहासिक जीत से देश में जश्न*

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर निकलकर जीत का उत्सव मनाया और खिलाड़ियों की शानदार जीत की सराहना की।

पढ़ाई और परीक्षा वो क्या होता हैं चलो डांस करो, धरमजयगढ़ के स्कूल में पढ़ाई छोड़ बर्थडे पार्टी, बच्चों से डांस करवाया – वीडियो से मचा बवाल

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!