Latest News

भारतमाला सड़क निर्माण कर रही DBL कंपनी के कर्मचारियों में जमकर मारपीट, पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज…

धरमजयगढ़ में भारतमाला सड़क निर्माण कार्य जोरों से चल रहा जो शुरुआत से ही विवादों में रहा हैं वही इससे भी ज्यादा विवाद में सडक निर्माण कर रही कंपनी दिलीप बिल्डकान रही हैं। कभी ये कंपनी के कर्मचारी निर्माण कार्य में लापरवाही और अपने मनमाने रवैये अपनातें हैं तो कभी यह भोले-भाले गांव वालो के रोजी रोटी से खिलवाड़ करतें हैं। यहां अबतक जितने भी जगहों पर सडक निर्माण का कार्य हो रहा हैं अगर गहराई से पता लगाया जाए तब शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति मौजूद होगा जिसका परियोजना के नाम पर कंपनी द्वारा शोषण ना किया गया होगा। इसका ताजा उदाहरण हाइटेंसन टावर लाइन निर्माण में फसल नुकसान और पेड़ों की कटाई पर मुआब्जा ना देने कों लेकर हैं। अब कंपनी के कर्मचारियों के बीच मारपीट की खबरें आई हैं जिसमें एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी पर धरमजयगढ़ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई हैं। मामला भोला पटेल मनेन्द्रगढ ने दर्ज करवाया हैं वह वर्तमान में दिलीप बिल्डकान कंपनी कैम्प 29 सिसरिंगा में लोडर आपरेटर का काम करता हैं। 03.12.2025 को लोडर में आयल डाला गया हैं कि नहीं कि बात को लेकर कंपनी के वेहिकल इंचार्ज अरूण के द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देतें हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया हैं।

1001396655

भोला पटेल ने बताया की कंपनी के विकल इंचार्ज अरूण के द्वारा मुझे गंदी गंदी गाली गलौच (मां बहन की गाली) देकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्के से मारपीट किया गया जिससे कि उसके बाये गाल की हड्डी में सूजन व मसुडे में तेज दर्द हो रहा है फिलहाल धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा मामले कों गंभीरता से लेते हुए BNS धारा 115(2), 296,351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। अब देखना हैं की पुलिस इस मामले में और क्या कड़े रुख अपनाती हैं…?

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!