Sarkari Khabar

बोरों व काष्ठागार रेंज के रेंजर बदले गए,तबादला सूची में शामिल नाम

वन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा भारी मात्रा में तबादला किया गया है, जिसमें धरमजयगढ़ के बोरों रेंज और काष्ठागार रेंज के रेंजरों के नाम भी शामिल किए गए हैं। विभागीय आदेश जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग स्तर पर लंबे समय से तबादलों को लेकर खबरें सामने आ रही थी।

*बोरों रेंज में प्रभार में थे बकारुमा रेंजर*

आपकों बता दें की बोरों रेंज के रेंजर रामजी गोड़ थे जिनका स्वास्थ लगातार खराब चल रहा था और उनके निधन के बाद वहा का प्रभार अस्थायी तौर पर बकारुमा रेंजर कों सौंप दिया गया जिसके बाद से ही बोरों रेंज में बड़ी बड़ी घटनाएं और ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने कों मिली। वही अब तबादला सूची में उमाशंकर पटेल कों बोरों रेंज का रेंजर नियुक्त किया गया हैं।

1001964542

*काष्ठागार में भी थे प्रभारी*

बात की जाए तो धरमजयगढ़ के काष्ठागार में भी प्रभारी के रूप में अस्थायी तौर पर धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर डी. पी. सोनवानी प्रभार में थे जिसको लेकर एवं लगातर व्यस्त चल रहें थे अब वहा स्थायी तौर पर अधिकारी के रूप में सुश्री दीपा भगत कों प्रभार दिया गया हैं।

1001964536

कार्य व्यवस्था में सुधार, वन संरक्षण कार्यों में तेजी लाने तथा प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।बताया जा रहा है कि नए रेंजरों की पदस्थापना से क्षेत्र में वन संरक्षण, अवैध कटाई पर नियंत्रण और विभागीय गतिविधियों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार के तबादले किए जाते हैं, ताकि कार्य प्रणाली प्रभावी बनी रहे।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!