सुधारानी चौहान (फ़ूड इंस्पेक्टर) कों रायगढ़ कलेक्टर नें सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने कों लेकर किया सम्मान

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने कों लेकर खाद्य निरिक्षक सुधा रानी चौहान कों रायगढ़ में जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित किया गया हैं। धरमजयगढ़ में राशन वितरण कों लेकर देखा जाए तों कुछ सालों पहले तक इतने भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहें थे की यह समझ से बाहर हो गया था की आखिर इन सभी समस्याओं का निपटारा कैसे किया जाएगा। वर्तमान में भी अगर देखा जाए तों कही ना कही से तों मामले सामने आते हैं पर पहले की तुलना में अब इसमें बहुत ज्यादा सुधार देखने कों मिला हैं। 118 ग्राम पंचायत में कई राशन दुकान संचालित हैं वही अगर यह कहा जाए की सभी राशन दुकान में बेहतर वितरण प्रणाली व्यवस्था एक साथ हो जाएगी तों यह नामुमकिन हैं क्युकी जो वितरण व्यवस्था सालों से बिगड़ी हैं उसे एक झटके में सुधार कर देना नामुमकिन सा हैं। इसमें प्रयास करना अपने आप में बहुत सराहनीय पहल हैं। इससे पहले राशन मामलों में बड़े बड़े घोटाले सामने आए थे वही उस समय ज़ब कार्यवाही हुई और एफआईआर जैसी कार्यवाही भी देखने कों मिली थी उसमें भी खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान का बहुत बड़ा योगदान देखने कों मिला हैं। सुधा रानी चौहान अपने कार्य और कड़क फैसले के लिए जानी जाती हैं वही इनकी कार्यवाही से राशन वितरको में भय का माहौल बना रहता हैं। और वितरक कुछ गड़बड़ी करने से पहले सोच विचार करते हैं।
धरमजयगढ़ में अगर शहरी क्षेत्र कों छोड़ दिया जाए तों यहां सभी ग्राम पंचायत जंगलो और पहाड़ो के आस पास मौजूद हैं और कई ग्राम पंचायत ऐसे हैं जो पहाड़ो पर बस्ते हैं और कई ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पहाड़ो पर मौजूद हैं जहा पैदल आने जाने का रास्ता भी मौजूद नहीं हैं। ऐसे जगहों पर ख़ास करके राशन वितरको द्वारा ग्रामीणो के हक पर डाका डाल दिया जाता हैं और कभी उनका नमक गबन कर दिया जाता हैं कभी शक्कर, चना और चावल भी अंगूठा लगाकर वितरण नहीं किया जाता हैं। ऐसे में खाद्य निरक्षक पर ग्रामीण आस लगाए बैठे रहतें हैं की उनका हक उन्होंने विभागीय अधिकारी दिलवाएंगे। जिसको लेकर सुधारानी चौहान हमेशा तत्पर रहती हैं और ग्रामीणों कों उनका हक दिलाने में लगातार प्रयास करती रहती है।
देखे कैसे चोर खड़ी गाड़ियों से करते हैं डीजल चोरी, घटना कैमरे में कैद, 2000 लीटर डीजल पकड़ाया, छाल पुलिस अबतक क्यों आंखे मुंदे बैठी थी…?




