राशन दुकान का समाचार

फरवरी माह का राशन नहीं लेने वाले हितग्राही 15 मार्च तक ले सकेंगे राशन, पढ़े पूरी खबर

धरमजयगढ़ क्षेत्र के ऐसे हितग्राही जिन्होंने किसी कारणवश फरवरी माह का राशन नहीं लिया है, उन्हें राहत दी गई है। अब वे अपना छूटा हुआ राशन 15 मार्च तक क्षेत्र की किसी भी उचित मूल्य दुकान से प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार भंडारण, वितरण व्यवस्था में समस्या और कुछ हितग्राहियों के समय पर दुकान नहीं पहुंच पाने के कारण कई लोगों को फरवरी का राशन नहीं मिल पाया था। इसे देखते हुए शासन द्वारा राशन वितरण की अवधि बढ़ा दी गई है।

* सभी उचित मूल्य दुकानों में मिलेगी सुविधा *


जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ क्षेत्र की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ग्रामीण हितग्राही अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए अलग से किसी विशेष प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी।

* कई कारणों से नहीं ले पाए थे राशन*


फरवरी माह में भंडारण, वितरण व्यवस्था और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण कई ग्रामीण समय पर राशन नहीं ले पाए थे। वहीं कुछ हितग्राही निजी कारणों से भी दुकान तक नहीं पहुंच सके थे। ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों को अब 15 मार्च तक का समय दिया गया है, ताकि वे अपने हिस्से का फरवरी माह का राशन प्राप्त कर सकें। वही राशन वितरण से जुड़े जिम्मेदारों ने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान में जाकर राशन अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!