Crime
Trending

प्रेस क्लब छाल का फ्लेक्स चोरी, पत्रकारों को डराने की साजिश?घटना से पत्रकारों में आक्रोश, सुरक्षा की उठी मांग

छाल। क्षेत्र में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अज्ञात तत्वों द्वारा प्रेस क्लब छाल का फ्लेक्स चोरी किए जाने की घटना सामने आने के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना को पत्रकारों को भयभीत करने और दबाव बनाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

कई जगहों से हुआ फ्लेक्स चोरी

जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब छाल द्वारा फ्लेक्स सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया फ्लेक्स अज्ञात लोगों ने निकाल लिया। फ्लेक्स गायब मिलने पर पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार एकत्र हुए और घटना की कड़ी निंदा की।

क्या कहतें हैं पत्रकार

पत्रकारों का कहना है कि हाल के समय में क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने के कारण इस तरह की घटनाएं संदेह पैदा करती हैं। उन्होंने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर अप्रत्यक्ष हमला बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने, प्रेस क्लब की सुरक्षा बढ़ाने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार समुदाय आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

1001932021

अब देखना यह हैं की क्या इस मुद्दे कों लेकर पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही करती हैं या मामला सिर्फ जानकारी तक ही सिमित रह जाएगा वैसे यह इस क्षेत्र में पहली घटना नहीं इससे कुछ दिन पहले भी एक दूकान के बोर्ड के फ्रेम चोरी होने की जानकारी मिली थी और घरों में भी लगातार चोरी होने की बातें सामने आ रही हैं

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!