राशन दुकान का समाचार

पोटिया राशन दुकान का लाइसेंस रद्द, संचालन के लिए 15 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

धरमजयगढ़। ग्राम पंचायत पोटिया की शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन प्राधिकार पत्र निरस्त होने के बाद अब नए संचालक के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय धरमजयगढ़ द्वारा इश्तहार जारी कर इच्छुक समितियों एवं समूहों से आवेदन मांगे गए हैं। जारी सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत पोटिया की उचित मूल्य दुकान (आईडी-412009039) के संचालक द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने के कारण दुकान संचालन का प्राधिकार पत्र निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते दुकान संचालन का पद रिक्त हो गया है।

इन संस्थाओं को मिलेगा संचालन का अवसर

दुकान संचालन के लिए सेवा सहकारी समिति, स्थानीय ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह तथा अन्य सहकारी समितियां आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली संस्था का छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत पंजीकृत और कम से कम तीन माह पुरानी होना आवश्यक होगा।

1002023053

15 मार्च तक जमा करना होगा आवेदन

इच्छुक समितियों और समूहों को 15 मार्च 2026 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय धरमजयगढ़ में आवेदन जमा करना होगा। आवेदन के साथ समिति प्रस्ताव की प्रति, बैंक पासबुक में जमा राशि की प्रति, पंजीयन प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!