नगर पंचायत धरमजयगढ़ में लाखों रूपये का भ्रष्टाचार उजागर, इंजीनियर, सीएमओ और ठेकेदार के साठगाठ से बिल भुगतान

नगर पंचायत धर्मजयगढ़ अपने कार्य को लेकर हमेशा विवादों में घिरा रहता है यहां कर्मचारियों के मनमाने रवैया दिन प्रतिदिन शासन को चूना लगा रहे हैं इसी कारण सरकार को लाखों रुपए की चपत लग रहा एक तरफ सरकार जनता के सुविधा के लिए तरह-तरह के स्कीम लाकर उन्हें योजनाओं का लाभ देने की कोशिश कर रही वहीं दूसरी तरफ ऐसे कर्मचारी सरकार के इस प्लान पर पानी फेर दे रहे हैं जबकि यही कर्मचारी को सरकार ने जनता तक सारी योजनाएं अच्छे से पहुंचे इसके लिए कार्य पर रखा है पर पैसे के आगे सभी को झुकना पड़ता है यह साबित कर रहा नगर पंचायत धर्मजयगढ़
कर्मचारियों को कार्य का गुणवत्ता और उससे संबंधित सारे चीजों का देख रेख करना था और ईस्टीमेट के हिसाब से कार्य करवाना था पर ऐसे कर्मचारी ने बिना कुछ देखें मलाई मिठाई खाकर लाखों रुपए का बिल भुगतान करवा दिया एक तरफ नगर पंचायत धर्मजयगढ़ में हो रहा कार्यों को लेकर लगातार कोई ना कोई खबर प्रकाशित हो रही है वहीं दूसरी तरफ इतने विवाद की स्थिति होने के बाद भी ऐसे कर्मचारियों द्वारा लाखों रुपए का बिल भुगतान कर दिया जाता है यह समझ से परे हैं वही भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कई बार सूचना का अधिकार लगाने के बाद भी कर्मचारी कार्य से संबंधित फाइल नहीं होने का हवाला देते हैं और आधे अधूरे जानकारी देते हैं इसके बाद अचानक बिल भुगतान कर दिया जाता है वही बिल भुगतान से कुछ घंटे पहले ही ठेकेदार द्वारा बिल बुक पेश किया जाता है और नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपए का बिल भुगतान महज कुछ घंटों में कर दिया जाता है जिसे इंजीनियर साहब नगर पंचायत में बैठे-बैठे बिना कार्य का सही तरीके से जांच किए सील मोहर मार कर पास कर देते हैं और सीएमओ भरतलाल साहू भुगतान कर देते हैं।
समाचार में हमारे साथ बने रहिये जल्द ही सबूतों के साथ करेंगे बड़ा खुलासा किस अधिकारी कर्मचारी ने कितने लेकर किया हैं बिल भुगतान।
नगर पंचायत के सभी भ्रष्टाचार का खबर प्रमुखता से लाएंगे सामने




