धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में हवाई जहाज की उड़ान से फैली दहशत, सर्वे को लेकर उठे सवाल…?

धरमजयगढ़। क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार आसमान में उड़ते हवाई जहाज को लेकर ग्रामीणों में डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह कोई सामान्य उड़ान नहीं बल्कि किसी प्रकार का सर्वे कार्य हो सकता है, जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

लगातार ऐसी घटनाएं आ रही सामने

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग एक महीने पहले पुरुंगा क्षेत्र के ऊपर भी इसी तरह का विमान देखा गया था। उस समय भी ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि यह कोयला खनन से जुड़ी किसी बड़ी कंपनी, विशेषकर अडानी समूह द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद यह विमान कोईलार क्षेत्र की ओर भी देखा गया, जिससे संदेह और गहरा गया। वहीं, बीते दो दिनों से बायसी और आसपास के इलाकों में भी इस विमान की गतिविधि देखी जा रही है। शनिवार दोपहर को भी बायसी के ऊपर इसे उड़ते हुए देखा गया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल और बढ़ गया है। ग्रामीण सोच में पड़ गए हैं की आखिर लगातर हवाई जहाज क्यों उड़ाया जा रहा।

खदान का हो रहा सर्वें…?

ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह किसी खनन परियोजना का सर्वे है, तो इससे उनकी जमीन, जंगल और आजीविका पर खतरा मंडरा सकता है। इसी कारण लोग प्रशासन से स्पष्ट जानकारी की मांग कर रहे हैं, ताकि अफवाहों पर विराम लग सके। हालांकि, अब तक प्रशासन या किसी भी जिम्मेदार विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। जानकारी के अभाव में ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे क्षेत्र में अनिश्चितता और चिंता का माहौल बना हुआ है।लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!