धरमजयगढ़ में थाना प्रभारी रह चुकी महिला निरीक्षक अब बिलासपुर में देंगी सेवाएँ, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: छत्तीसगढ़ में 30 पुलिस निरीक्षकों, उप निरीक्षक के तबादले

रायपुर और बिलासपुर समेत कई जिलों में फेरबदल
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने बड़े पैमाने पर तबादला सूची जारी की है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रदेश के 30 निरीक्षक और उप-निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। इस सूची में रायगढ़ जिले में पदस्थ निरीक्षक कमला पूसाम का नाम भी शामिल है। जो पूर्व में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दें चुकी है। आदेश के मुताबिक, उन्हें रायगढ़ जिले से स्थानांतरित कर अब जिला बिलासपुर में नई पदस्थापना दी गई है। जिस कारण अब रायगढ़ जिले में जहाँ महिलाओ से जुड़े मामले में यह महिला थाना प्रभारी अपना योगदान देती थी अब इनकी गैरमौजूदगी में विभाग को थोड़ी बहुत कमी जरूर महसूस होंगी।
* कमला पूसाम बिलासपुर में देगी सेवा….*
रायगढ़ जिले में पदस्थ निरीक्षक कमला पूसाम का तबादला जिला बिलासपुर किया गया है। वहीं मोहनलाल भारद्वाज का तबादला जिला दुर्ग में किया गया है एवं शील आदित्य कुमार सिंह को रायगढ़ भेजा गया है। पुलिस विभाग में इस तरह के थोक में तबादले (Mass Transfers) केवल एक रूटीन प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई रणनीतिक फायदे होते हैं।

* कार्यप्रणाली में नयापन*
जब कोई अधिकारी लंबे समय तक एक ही जगह तैनात रहता है, तो उसकी कार्यशैली स्थिर हो जाती है। नए अधिकारी के आने से थाना और जिला स्तर पर नए विचार और काम करने के नए तरीके आते हैं, जिससे पेंडिंग मामलों को सुलझाने में गति मिलती है। वही एक ही क्षेत्र में लंबे समय तक रहने से कई बार स्थानीय अपराधियों या असामाजिक तत्वों के साथ निचले स्तर पर सांठगांठ होने की संभावना बढ़ जाती है। अचानक हुए तबादलों से यह नेक्सस टूट जाता है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है।
* प्रशासनिक कसावट और अनुशासन*
तबादले विभाग में यह संदेश देते हैं कि प्रदर्शन ही सर्वोपरि है। अधिकारियों को अलग-अलग जिलों (जैसे रायपुर की शहरी पुलिसिंग से लेकर बस्तर या सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्रों तक) का अनुभव मिलता है, जिससे उनकी Decision Making (निर्णय लेने की क्षमता) बेहतर होती है।

