धरमजयगढ़ का न्यूज़
Trending

धरमजयगढ़ में गड्ढों से परेशान स्कूली बच्चे,नेताओं के दौरे में चमकती सड़क,नगर पंचायत धरमजयगढ़ पर उठे सवाल, कब सुधरेगी गौरव पथ सड़क?

धरमजयगढ़। नगर के मुख्य मार्ग गाँधी चौक से पिपरमार कॉलेज रोड तक बना गौरव पथ आज बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारों की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। सड़क  गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन और विशेषकर नगर पंचायत अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। हालात ऐसे हैं मानो प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो। वही बीच सडक में पानी का पाइप फटनें के कारण जल भराव भी हो रहा पर उसे बनाने वाला भी कोई नहीं। वैसे तो नई सड़क बनने की प्रकिया शुरू है पर क्या नई सडक 10 साल बाद बनेगी तब तक लोंग परेशान होते रहेंगे..?

*नेताओं के दौरे में चमत्कार, बाद में बजट का रोना*

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जैसे ही किसी बड़े नेता या जनप्रतिनिधि का दौरा तय होता है, कुछ घंटों में सड़क पर मरम्मत का दिखावटी काम शुरू हो जाता है। लेकिन दौरा खत्म होते ही विभाग बजट की कमी का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बच निकलता है। इससे साफ संकेत मिलता है कि समस्या संसाधनों की नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति की कमी की है।

1001961568

स्कूली बच्चे रोज जोखिम में, जिम्मेदार मौन

इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे और कॉलेज छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे पर वाहन चालक संतुलन खो रहे हैं। कई बार छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन नगर पंचायत की ओर से स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई।

*निष्क्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष पर जनता का आक्रोश*

नगरवासियों का आरोप है कि सड़क की दुर्दशा लंबे समय से बनी हुई है, बावजूद इसके नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कोई प्रभावी पहल नहीं की गई। लगातार शिकायतों और जनाक्रोश के बाद भी कार्रवाई न होना प्रशासनिक निष्क्रियता का स्पष्ट उदाहरण माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो जन आंदोलन की स्थिति बन सकती है।

*गौरव पथ बना ‘शर्म पथ’, विकास के दावों की खुली पोल*

जिस सड़क को विकास की पहचान बताकर बनाया गया था, वही आज नगर की सबसे खराब सड़कों में गिनी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत केवल कागजी विकास और घोषणाओं तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह विपरीत दिखाई दे रही है।

1001961566

*हादसे के बाद जागेगा प्रशासन..??*

नगरवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही कार्रवाई करेगा?

 नगर पंचायत धरमजयगढ़ के कई कार्यों का करेंगे पड़ताल 

स्ट्रीट लाइट, वार्ड में हो रहें सडक व नाली निर्माण, पाइपलाइन व्यवस्था

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!