धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में उर्वरक दुकानों पर प्रशासन सख्त, कई दुकानों पर कार्यवाही

जिले में खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच दल द्वारा विकासखंड धरमजयगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।

1002247863

धरमजयगढ़, मेढरमार व अलोला के तीनों दुकानों पर खंड 4 खंड 5 व खंड 35के उलंघन पर कार्यवाही की गई है। साथ ही कई दुकानों से उर्वरक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। कुछ दुकानों को निरक्षण करते हुए जवाब मांगा गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी उर्वरक विक्रेताओं को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

1002247934

जांच में शामिल अधिकारी

जांच टीम में अनुविभागीय अधिकारी क़ृषि पी एस सिंह , कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के के पैकरा, उर्वरक निरीक्षक एस यू खान, आर के पटेल एवं अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने दुकानों में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, दर सूची और भंडारण व्यवस्था की जांच की। इस दौरान कई जगहों पर उर्वरक का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया।

1002247795
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button