धरमजयगढ़ क्षेत्र में 10 से 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद, विद्युत विभाग की सूचना

क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। धरमजयगढ़ क्षेत्र में 28 फरवरी दिन शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी , जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड सकता हैं । बिजली बंद होने से घरेलू कार्य, व्यापारिक गतिविधियां और ऑनलाइन काम प्रभावित होने कि सम्भावना जताई जा रही हैं
सप्लाई बाधित होने का कारण
विद्युत विभाग द्वारा बताया गया है कि मेसर्स एसईसीएल बारौद ओपन कास्ट माइंस टीएसएस हेतु 132 केव्ही डीसीडीएस लाइन निर्माण कार्य किए जाने के कारण निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार 33 केव्ही फीडर से संचालित होने वाले सभी क्षेत्रों में इस अवधि के दौरान बिजली प्रवाह पूरी तरह बाधित रहेगा।
बिजली बंद रहने से उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।
विद्युत विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता अनुसार समय-सीमा बढ़ाई या घटाई जा सकती है। साथ ही पावर उपलब्धता के आधार पर कुछ सीमित क्षेत्रों में आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूर्ण कर लें।




