धरमजयगढ़: कोयलार पंचायत में सरकारी योजनाओं में बड़ा खेल, रोजगार सहायक पर गबन का आरोप

रायगढ़ | रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयलार से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। यहाँ बाड़ी विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमितता और वित्तीय गबन के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं।
रोजगार सहायक पर पैसा गबन का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयलार के किसानों ने मिडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उन्होंने अपनी फसलों की पैदावार और खाद की खरीदी पूरी तरह से स्वयं के खर्च पर की है। इसके बावजूद, सरकारी रिकॉर्ड में संबंधित योजनाओं के तहत उनके नाम पर मोटी राशि का भुगतान दिखाया गया है। कई किसान ऐसे है जिनका बाड़ी विकास के नाम पर 34 हजार,74 हजार और 79 हजार तक की राशि आई है जिसमें किसानों नें बताया की रोजगार सहायक जागे राठिया उनके खेत में आकर 2 बार फोटो खिचवा लिया पर ना तों उन्हें सामग्री दी गई ना खाद्य दी गई और ना ही कोई मजदूर व राशि उनके खाते में भुगतान हुआ।
किसानों का आरोप

“हमने खाद और बीज अपने पैसे से खरीदे, लेकिन अब पता चल रहा है कि हमारे नाम पर सरकार से पैसे निकाले जा चुके हैं। यह हमारे साथ सरासर धोखाधड़ी है।” ग्रामीणों का सीधा आरोप रोजगार सहायक पर है। शिकायत के मुताबिक:फर्जीवाड़ा: भोले-भाले किसानों का फोटो खींचकर उन्हें योजना का हिस्सा बताया गया और उनके नाम पर स्वीकृत राशि का बंदरबांट कर लिया गया।




