धरमजयगढ़ का न्यूज़
Trending

धरमजयगढ़ के बेहरापारा वार्ड में पेयजल संकट गहराया, सबमर्सिबल पंप लगाने नगर पंचायत को सौंपा आवेदन

गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग, वार्डवासियों ने की जल्द कार्रवाई की अपील

धरमजयगढ़। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 09 बेहरापारा में ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल संकट को लेकर स्थानीय नागरिकों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है।आवेदन में बताया गया है कि हर वर्ष गर्मी के दिनों में मोहल्ले में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिसके कारण वार्डवासियों को पानी के लिए नगर पंचायत के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। नागरिकों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए वार्ड में उपलब्ध बोरवेल में सबमर्सिबल मोटर पंप लगाए जाने की आवश्यकता है।

1001973905

*इन जगहों पर है अधिक समस्या*

आवेदन में जिन स्थानों पर पेयजल व्यवस्था की मांग की गई है, उनमें आईटीआई के पास, पंत घर के सामने, हेमंत साव के घर के पास, बेहरापारा तालाब के समीप, जेलपारा उद्यान के पास तथा जेलपारा मंदिर के पास शामिल हैं। वार्डवासियों ने बताया कि इन सभी स्थानों पर बोर उपलब्ध हैं, लेकिन मोटर पंप नहीं होने के कारण पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है।नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि गर्मी शुरू होने से पहले इन बोरवेल में सबमर्सिबल पंप स्थापित कर पेयजल समस्या का जल्द निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस मांग पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है और वार्डवासियों को पेयजल संकट से कब तक राहत मिल पाती है।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!