देखे कैसे चोर खड़ी गाड़ियों से करते हैं डीजल चोरी, घटना कैमरे में कैद, 2000 लीटर डीजल पकड़ाया, छाल पुलिस अबतक क्यों आंखे मुंदे बैठी थी…?
हाल ही में लगातार हुए डीजल चोरी मामलों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है आपको बता दे कि धरमजयगढ़ क्षेत्र में लगातार डीजल चोरी की घटनाओं पर दो एफआईआर हुई। वहीं स्थानीय व्यक्ति द्वारा लिखित आवेदन के माध्यम से रायगढ़ एसपी से सवाल पूछा गया कि आप लोग चोर को पकड़ने में तो नाकाम है कृपया बचने का उपाय ही बताएं तब आनन-फ़ानन में रात्रि करीब 3:00 बजे रायगढ़ की टीम द्वारा छाल क्षेत्र में आकर अवैध डीजल पर कार्रवाई की गई और 2000 लीटर डीजल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पर सालों से चल रहे इसी जगह पर डीजल खरीदी बिक्री के व्यापार पर छाल थाना के पुलिस वाले आंखों पर काले रंग की पट्टी चढ़ा कर रखे थे। यह मामला कोई नया नहीं जो अचानक रायगढ़ की टीम को आकर कार्रवाई करनी पड़े आपको बता दे कि करीब 1 साल पहले इसी जगह का लिखित शिकायत किया गया और रायगढ़ एसपी को भी लिखित शिकायत दिया गया तब छाल पुलिस वाले अपना बदनामी छुपाने आवेदन जिस सम्बन्ध में दिया गया था उसपर कार्यवाही तों किए नहीं पर दिखावे के लिए इसी जगह और इसमें शामिल लोगों के ऊपर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिए। उसके बाद से अबतक इसी जगह पर कार्य चलता रहा और पुलिस आंखे मुंदे बैठी रही। वही अगर इसके मुख्य आरोपी कुरु का कॉल डिटेल निकाला जाए तों छाल थाना के कई सिपाहियों से लिंक जरूर सामने आ सकते हैं। पर सोचने की बात यह हैं की जो कार्यवाही अब हुई हैं उसमें छाल पुलिस पूरे गिरोह कों पकड़ पाएगी या फिरसे दिखावे के लिए कुछ लोगों पर हुए कार्यवाही कों लेकर शांत बैठ जाएगी… आखिर कब उन स्कार्पियो, बोलोरो वाहनों की जप्ती होंगी या वाहन में घूमने वालों का..? या फिर मामले कों रफा दफा करने के लिए कही किसी और पर दोष तों नहीं डाल दिया गया..? अब इसकी सच्चाई तब पता चलेगी ज़ब क्षेत्र में दोबारा डीजल चोरी का घटना घटेगा।
वही एफआईआर के बाद जो कार्यवाही हुई उसका वर्णन 👇
पुलिस अधीक्षक को छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर खड़ी भारी वाहनों से डीजल चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और छाल पुलिस को विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिरों से सूचना संकलित की जा रही थी, तभी ग्राम हाटी–धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर ढोडीखार के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डीजल की अवैध बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना मिली।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से तीन व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो छोटा डीजल टैंकर YODHA 1700 (वाहन क्रमांक BR 09 GC 1865) में डीजल बेचने की तैयारी में थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय कुमार साव (18) एवं रवि कुमार साव (28), दोनों निवासी तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार) दोनों हाल ग्राम सिथरा, थाना धरमजयगढ़ तथा टैंकर चालक रजिंत कुमार साव (38) निवासी भिलाई पावर हाउस थाना पावर हाउस जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताए। वाहन की जांच पर करीब 2000 लीटर डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
जांच में सामने आया कि आरोपी छाल–हाटी–धरमजयगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंपों एवं ढाबों के आसपास खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे तथा मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों से बाजार मूल्य से कम दाम पर डीजल खरीदकर अलग-अलग रास्तों में ग्राहकों को सस्ते दामों पर बेचते थे। आरोपियों विजय और रवि ने अपने भाई *राजेश उर्फ कुरू साव के साथ मिलकर* संगठित रूप से डीजल चोरी कर बिक्री करना स्वीकार किया है। प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 287, 111 के तहत अपराध क्रमांक 09/2026 पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आरोपी *राजेश उर्फ कुरू साव फरार* है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक शिव शंकर खरे, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक कृष्णा टंडन, सतीश जगत, रामकृष्ण पटेल, दिलीप सिदार और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, धनंजय कश्यप शामिल थे ।
*गिरफ्तार आरोपी* –
1. विजय कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 18 वर्ष साकिन तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार)
2. रवि कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 28 वर्ष साकिन तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार)
3. रजिंत कुमार साव पिता स्व0 सत्यनारायण साव उम्र 38 वर्ष साकिन भिलाई पावर हाउस थाना पावर हाउस जिला दुर्ग (छ0ग0)
*जप्त मशरूका* –
ज्वलन शील पदार्थ डीजल करीबन 2000 लीटर (दो हजार लीटर ) डीजल जैसा ज्वलन शील पदार्थ कीमती लगभग 2,00,000/ रूपये मय डीजल टैकर YODHA 1700 वाहन क्रमाक BR 09 GC 1865 कीमती लगभग 6,00,000/ रूपये कुल जुमला रकम 8,00,000/ रूपये ।




