Latest News

तहसीलदार हितेश कुमार साहू और खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान को सौंपी गई धरमजयगढ़ में गैस सिलेंडर जांच की जिम्मेदारी, लाल सिलेंडर का दुकान में उपयोग किए तों मिलेगी सजा….

*कलेक्टर के निर्देश पर सख्ती शुरू*

रायगढ़ जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने और उपभोक्ताओं को नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों में राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों का संयुक्त जांच दल गठित किया गया है।

गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर निगरानी

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच दल अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति, दैनिक आवक-जावक और उपभोक्ताओं तक वितरण व्यवस्था की नियमित जांच करेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।

व्यावसायिक उपयोग पर रहेगी खास नजर

प्रशासन की टीम होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी जांच करेगी ताकि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या किसी भी प्रकार का दुरुपयोग रोका जा सके। यदि जांच के दौरान ऐसा मामला सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धरमजयगढ़ में भी जांच टीम गठित

धरमजयगढ़ विकासखंड में जांच की जिम्मेदारी तहसीलदार हितेश कुमार साहू और खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान को दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाए तथा कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

रायगढ़ विकासखंड के लिए तहसीलदार शिव डनसेना (मो. 7987712715), नायब तहसीलदार हरनंदन बंजारे (मो. 9302180957) तथा सहायक खाद्य अधिकारी अंजनी कुमार राव (मो. 9340346582) को जांच दल में शामिल किया गया है। इसी तरह पुसौर विकासखंड में तहसीलदार अनुराधा पटेल (मो. 8770810450) और खाद्य निरीक्षक चुड़ामणि सिदार (मो. 6265302312) जांच की जिम्मेदारी संभालेंगे। खरसिया विकासखंड के लिए तहसीलदार संदीप राजपूत (मो. 9818069610) और खाद्य निरीक्षक बनमाली यादव (मो. 6261494293) को जिम्मेदारी दी गई है। घरघोड़ा विकासखंड में तहसीलदार मनोज गुप्ता (मो. 8839836408) और खाद्य निरीक्षक श्रीमती प्राची सिन्हा (मो. 7587440074) को टीम में शामिल किया गया है। तमनार विकासखंड में तहसीलदार ऋचा सिंह (मो. 8085744738) और खाद्य निरीक्षक प्राची सिन्हा (मो. 7587440074) को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। धरमजयगढ़ विकासखंड में तहसीलदार हितेश कुमार साहू (मो. 9669924292) तथा खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान (मो. 7974750654) तथा लैलूंगा विकासखंड में तहसीलदार शिवम पाण्डेय (मो. 8770697391) और खाद्य निरीक्षक खुशीराम नायक (मो. 7777801577) जांच दल में शामिल हैं।

धरमजयगढ़ के खम्हार ग्रामीण बैंक का ताला टूटा, चोरी की आशंका से मचा हड़कंप – पुलिस जांच में जुटी

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!