राशन दुकान का समाचार

ठाकुरपोड़ी में निरस्त हुई राशन दुकान, नए संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित​

धरमजयगढ़ | रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरपोड़ी की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन का जिम्मा अब नई समिति या समूह को सौंपा जाएगा। नियमों के उल्लंघन के कारण पुरानी दुकान का प्राधिकार-पत्र निरस्त किए जाने के बाद प्रशासन ने नए सिरे से आवेदन मंगाए हैं।​

नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायत ठाकुरपोड़ी की शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी- 412009098) के पिछले संचालक द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 16 की कंडिकाओं का उल्लंघन किया गया था। जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद दुकान के संचालन संबंधी प्राधिकार-पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।​

इन्हें मिलेगा आवेदन का मौका​

रिक्त हुई इस दुकान के संचालन के लिए स्थानीय निकायों और समूहों से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें निम्नलिखित पात्र होंगे:​संबंधित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति।​

स्थानीय ग्राम पंचायत।​

कार्यशील महिला स्व-सहायता समूह।​

अन्य सहकारी समितियां (जो छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के तहत कम से कम 3 माह पुरानी पंजीकृत हों)।​

1002099057

31 मार्च तक जमा करें दस्तावेज

​इच्छुक समूह या समितियां 31 मार्च 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धरमजयगढ़ में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:​

समिति/समूह के प्रस्ताव की प्रतिलिपि।​

बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति (जमा राशि सहित)।​

पंजीकरण प्रमाण पत्र की प्रति।​

आधार कार्ड की छायाप्रति।​

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!