Latest News

मैनपाट के टाइगर पॉइंट में आधी रात भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख

पर्यटन स्थल पर मची अफरा-तफरी, छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट मैनपाट में बीते शुक्रवार की देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। रात करीब 12 बजे अचानक लगी आग ने देखते ही देखते आसपास बनी झोपड़ीनुमा दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में अधिकांश दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश शुरू की और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

*कारण स्पष्ट नहीं, जांच जारी*

आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानें धू-धू कर जलती दिखाई दे रही हैं।*व्यापारियों को भारी नुकसान*आगजनी की इस घटना से छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कई दुकानदारों की पूरी आजीविका प्रभावित हो गई है। प्रभावित व्यापारियों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

*प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन*

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी जारी है।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!