जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव मे धरमजयगढ़ क्रीड़ा परिसर की छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन..


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजना सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम( फिट इंडिया खेलो इंडिया विज़न ) के तहत ग्राम स्तर से लोकसभा तक हमारे देश के बच्चों छात्र-छात्राओं को मंच प्रदान किया जा रहा है जिसमें विभिन्न खेल के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है इसी तारतम्य में बालिका क्रीड़ा परिसर की छात्राओं द्वारा जिला स्तर पर वॉलीबॉल महिला वर्ग में प्रथम स्थान क्रीड़ा परिसर धरमजयगढ़ ने प्राप्त किया, गेड़ी दौड़ मे योगेश्वरी राठिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह टीम राज्य स्तरीय वॉलीबॉल में शालेय स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं!

जनजाति गौरव दिवस में 04 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के हाथ से पुरस्कार मिला है आगामी शालेय स्तरीय नेशनल खेल वालीबॉल के लिए- मनीषा राठिया,प्रीति राठिया का चयन हुआ है! वही योगेश्वरी राठिया और नन्द कुमारी राठिया हैंड बाल में नेशनल खिलाडी रह चुके हैं। पढ़ाई और खेल के साथ साथ यहाँ की छात्राएं कला महोत्सव और राज्य स्थापना दिवस में भी अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम दे चुके हैँ। विजेता टीम को संस्था की अधिक्षिका और pti व समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।

बता दें की जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 5 एवं 6 दिसम्बर को हाईस्कूल मैदान, घरघोड़ा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव का शुभारंभ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने किया। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, लंबी कूद, गेड़ी दौड़, फुगड़ी दौड़, वॉलीबॉल, रस्साकशी सहित एकल एवं सामूहिक खेल विधाओं को शामिल किया गया, जिसमें लगभग 729 महिला एवं पुरुष प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।





